फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किशोरी चचेरा भाई मानकर बात करती थी, आरोपी मान बैठा प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। हत्यारोपी किशोर से मृतक किशोरी अपना चचेरा भाई मानकर बात करती थी, मगर आरोपी उसको प्यार मानने लगा। किशोरी को खुद भी नहीं पता था कि वह उसे प्यार करने लगा। उसे कुछ दिन पहले ही इस बारे में पता चला तो उसने उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुद यह बताया। उसकी बुधवार की हरकत की शिकायत परिवार वालों से करने की धमकी देने पर उसे गुस्सा आ गया और उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी किशोर ने बताया कि वह काफी समय से मृतका से बातचीत करता रहता था और उसके साथ संबंध बनाना चाहता था। बुधवार दोपहर किशोरी को घर में अकेली देखकर ही वह वहां गया और उसने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कियाए जिसका किशोरी ने विरोध किया और घर जाकर उसके परिवार वालों से शिकायत करने की धमकी देने लगी। उसने किशोरी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी।
गुस्से में उसने कमरे में रखा छोटा गैस सिलिंडर उठाकर किशोरी के सिर पर मार दिया और वह बेहोश होकर घर में गिर गई। इसके बाद पास में पड़ा फावड़ा उठाकर सिर और पैरों पर कई वार कर हत्या कर दी, जिसका खून उसके कपड़ों पर गिर गया। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए एक फुट गहरा गड्ढा खोदकर दबाने लगा, लेकिन तभी किशोरी की मां के आने की आवाज आ गई। इस पर शव के ऊपर डाली गई थोड़ी मिट्टी को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें