अमीनगर सराय। नोएडा से अपने गांव पूठड़ वापस लौट रहे रविंद्र की कार में अमीनगर सराय मोड़ पर टक्कर मारने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें रविंद्र की तहरीर पर सात नामजद समेत 22 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पूठड़ गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि वह सोमवार शाम नोएडा से गांव वापस लौट रहे थे। इस बीच वह अमीनगर सराय मोड़ पर कार साइड में खड़ी कर फल खरीदने लगे। तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी कार में टक्कर मारकर इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने वहां जाकर विरोध किया तो तुषार, विक्की, अभिषेक, अंकित, मोनू और गुड्डन निवासी सिंघावली अहीर, शमशाद निवासी हरसिया ने झगड़ा शुरू कर दिया। उसने अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।