फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तालाब की खोदाई कर रहे पोकलेन मशीन के चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निबाली गांव में तालाब की खोदाई कर रहे पोकलेन मशीन के चालक जितेंद्र सिंह निवासी मथुरा पर तीन युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को फोन करने पर चालक का मोबाइल तोड़ दिया और मशीन में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। इसमें पुलिस ने रणविजय, अजय, प्रवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मथुरा निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग की तरफ से तालाब की खोदाई कराई जा रही है। दो दिन पहले शाम के समय निबाली गांव के तीन युवक वहां आए और खुद को प्रधान का भाई बताकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद खोदाई कराने के लिए अधिकारी और ठेकेदार को बुलाने की मांग करने लगे। तीनों युवकों ने मशीन पर चढ़कर खोदाई बंद करा दी और उसे पीटना शुरू कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने उसे बचाया तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें