फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गाड़ी हटाने के विवाद में युवकों में लाठी-डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अमीनगर सराय मोड पर जाम लगने पर गाड़ी हटाने को लेकर पूठड के कार और सिंघावली अहीर के ट्रैक्टर सवार युवक आपस में भिड़ गए, जिनके बीच काफी देर तक लाठी डंडे चले। वहां आए पुलिसकर्मी दोनों पक्षों के चार युवकों को पकड़कर थाने ले गए।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव निवासी विक्की यादव सोमवार को अपने गांव के युवकों के साथ ट्रैक्टर लेकर गांव वापस लौट रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अमीनगर सराय मोड़ पर खड़ी एक गाड़ी की वजह से वहां जाम लग गया। उन्होंने कार हटाने के लिए कहा तो उनके साथ अभद्रता की गई। उधर, दूसरे पक्ष के गाड़ी सवार रविंद्र निवासी पूठड ने बताया कि ट्रैक्टर में आए युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। हंगामा होने पर आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें