फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मस्जिद में बुजुर्ग को पीटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। गौना गांव में शुक्रवार को नमाज अदा करने गए बुजुर्ग इस्लामु की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आरोपी सजायफ्ता मुल्जिम नकसन और हासिम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

गौना निवासी आबिद ने चांदीनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता इस्लामु शुक्रवार को मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। वहां पर गांव के ही नकसन और हासिम ने उसके पिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। वहां आए अन्य लोगों ने किसी तरह उसके पिता को बचाया। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। आबिद ने बताया कि मारपीट करने वाले नकसन और हासिम आजीवन कारावास के सजायफ्ता मुल्जिम है। उधर, पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें