फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चोर के शोर में पकड़े गए प्रेमी की पिटाई, प्रेमिका बचाने की लगाती रही गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में चोर का शोर मचने पर पति ने भाइयों के साथ अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस पर प्रेमी की पिटाई कर दी गई तो प्रेमिका उसे बचाने के लिए गुहार लगाती रही। पूरी घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाने में दी तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं और पत्नी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात उसकी पत्नी ने परिवार वालों को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी। इससे परिवार वाले गहरी नींद में सो गए। इसके बाद प्रेमी को घर में बुला लिया। रात में उनकी नींद खुल गई तो उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसको लेकर परिवार वाले भड़क गए और दोनों की पिटाई कर दी। उधर, शोर शराबा होने पर प्रेमी के परिवार वाले वहां आ गए और उसे छुड़ाकर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर अपने साथ ले गए। पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा भी जताया। उधर, सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि महिला, उसके प्रेमी साहिल और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें