फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किशोर ने 11 माह की बच्ची का यौन शोषण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की एक कॉलोनी में 11 माह की बच्ची को खिलाने के बहाने घर ले जाकर एक किशोर ने यौन शोषण किया। बच्ची के रोने की आवाज पर पहुंचे परिजनों के शोर मचाने पर किशोर वहां से भाग किया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी और महिलाएं गली में बैठी हुई थीं। तभी पड़ोस का एक किशोर वहां आया और उसकी 11 माह की बेटी को खिलाने के लिए अपने घर ले गया। आरोप लगाया कि किशोर उसकी बेटी को कमरे में ले गया और वहां पर यौन शोषण किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और अन्य महिलाएं वहां पहुंचीं तो किशोर ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। महिलाओं ने खिड़की से अंदर देखा और शोर मचा दिया। इससे डरकर आरोपी किशोर बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें