बागपत। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। महिला ने सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अंकुश, गोल्डन, सूरजवीर उर्फ काला, ब्रजपाल उर्फ पप्पू, अभिषेक और विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी घर में अकेली थी, तभी गांव के ही छह युवकों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमलाकर दिया और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। गांव के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप लगाया कि पिटाई से उसकी पत्नी के पैर की हड्डी भी टूट गई, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।