फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुराने कस्बे में चोर समझकर पूर्व सभासद के भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे में बुधवार दोपहर चोर समझकर पूर्व सभासद कलीम के भाई रिहान की पिटाई कर लोगों ने घायल कर दिया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे बचाकर सीएचसी में उपचार कराया। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुराने कस्बे में बुधवार दोपहर चोर होने का शोर मच गया। इसके बाद युवकों की भीड़ भी दौड़ पड़ी और एक युवक को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने चोर समझकर काफी देर तक युवक की पिटाई कर घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे और भीड़ से युवक को किसी तरह बचाया। उधर, भाई के साथ मारपीट का पता चलने पर पूर्व सभासद कलीम कोतवाली पहुंचे। पुलिस का कहना है कि चोरी के शक में युवक को पीटा गया, इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें