फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छोड़ा, एसपी ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ करने की शिकायत पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव का कृष्णपाल उसकी बेटी के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता रहता है। इसकी शिकायत देने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि कई दिन पहले शिकायत करने पर पुलिस ने कृष्णपाल को पकड़कर छोड़ दिया। इसके बाद कृष्णपाल ने गांव में जाकर युवती और उसके पिता को पुलिस से दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, पीड़िता ने एसपी से भी पूरे मामले की शिकायत कर दी। छपरौली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर छेड़छाड़ के आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें