फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मेरठ-बागपत हाईवे पर सिंघावली अहीर बिजलीघर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विकास (35) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी आरिफ घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, घायल आरिफ का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर गांव निवासी विकास अपने साथी आरिफ के साथ सोमवार रात बाइक से बिजलीघर के पास गया था। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई, जबकि आरिफ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था और उसके परिवार में पत्नी और छह साल का बेटा है। मजदूर गांव के ही डीजे संचालक के पास नौकरी करता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें