फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राहुल हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। दिल्ली के बुराड़ी निवासी डेयरी संचालक राहुल गोयल की हत्या में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगे। उधर, पुलिस की टीमों ने दूसरे जिलों में भी आरोपियों की तलाश की।
विज्ञापन

दिल्ली के बुराड़ी निवासी राहुल गोयल ने तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी निवासी डौला को 40 लाख रुपये उधार दिए थे, जिनमें 25 लाख रुपये बाकी रह गए थे। रुपये देने का दबाव बनाने पर तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी ने अपने साथी सचिन, भारत और विक्की के साथ मिलकर राहुल गोयल की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद दो जुलाई को राहुल को 25 लाख रुपये देने के बहाने डौला बुला लिया गया। राहुल को गौसपुर गांव के जंगल में सूखे तालाब पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई और वहां खोदे गए गड्ढे में शव दबा दिया। मृतक की पत्नी कीर्ति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तांत्रिक इंद्रपाल भगतजी को गिरफ्तार कर शव बरामद किया। पुलिस का कहना है कि फरार हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें