फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जमीन के मुआवजे की मांग लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी व टीकरी कस्बे के किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर में गई जमीन का सही मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया और कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मुआवजा नहीं देने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

टटीरी के छोटे लाल व टीकरी निवासी सहेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की जमीन कॉरिडोर में गई थी। जमीन ग्रामीण क्षेत्र में होने के बावजूद भी शहरी क्षेत्र का मुआवजा दिया गया, जो नियम विरुद्ध है। किसानों ने जमीन का चार गुना मुआवजा देने की मांग को लेकर 83 दिनों तक धरना दिया था। उस समय किसानों को जांच कराकर मुआवजा देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक भी मुआवजा नहीं दिया गया है। ऐसे में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हाेंने कलक्ट्रेट प्रभारी अमर चंद वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जमीन का सही मुआवजा देने के लिए समिति का गठन करने की मांग की और मुआवजा नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट में 23 गांवों के किसानों के साथ धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रहलाद सिंह, नीरज कुमार, पवन कुमार, अजय राठी, पुष्पेंद्र सिंह व राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें