फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोघट में पटाखे बनाता एक गिरफ्तार, चार छत से कूदकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया के तीरगरान मोहल्ले में पुलिस की छापामारी में आसिफ पटाखे बनाते हुए पकड़ा गया, जबकि उसके चार साथी मकान की छत से कूदकर भाग गए। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया के तीरगरान मोहल्ले के कई मकानों में दीपावली पर्व पर बिक्री के लिए पटाखे बनाने की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की। एक मकान में पांच लोग पटाखे बनाते हुए मिले। पुलिस को देखते ही पांचों भागने लगे, जिनमें घेराबंदी कर आसिफ को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी असलम, इरशाद, फारूख, गुलफाम बचकर भाग गए। सीओ बड़ौत विजय कुमार ने बताया कि मकान से एक क्विंतल बने हुए और अधबने पटाखे बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर दिया गया। पटाखे बनाने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें