फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी ने किया बेहाल, हीट वेव के चलते रेड अलर्ट किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं लू के थपेड़ों ने शरीर को झुलसा दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हीट वेव के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

यहां पिछले कई दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को भी सुबह से गर्मी ने हालत खराब कर दी और घरों से निकलते ही लू के थपेड़ों से शरीर झुलसने लगा। इससे लोग घरों से केवल जरूरी कार्य के लिए ही निकले और सड़कों पर लोग काफी कम दिखाई दिए। सोमवार शाम को लोग घरों से निकले।
वहीं प्रशासन ने भी हीट वेव के चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। चिकित्सक भी हीट वेव के चलते सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

गर्मी से बाजारों में पसरा सन्नाटा : गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग भी घरों से बाहर नहीं निकले। शाम के समय ही लोगों ने बाजार में पहुंचकर खरीदारी की। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बाजार में दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। दुकानदार अमित, राजीव व इरशाद ने बताया कि गर्मी के कारण बाजार में ग्राहकों की कमी हो रही है। इस समय खरीदारी के लिए ग्राहक सिर्फ शाम को ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें