फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लाठी डंडों से हमला कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजोवाला में पत्नी से पारिवारिक विवाद की रंजिश में युवक को साले ने अपने साथियों के साथ घेरकर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित शाहिद ने बताया कि करीब छह माह से उसका पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। तब से पत्नी अपने मायके में रह रही है। उसने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने पिता के मकान पर गया था। उसी समय उसके साले समेत 8-10 लोगाें ने उसे घेर लिया। आरोपी लाठी डंडों व तमंचे लिए हुए थे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें