झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव केरटू के निकट शुक्रवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हरियाणा निवासी कुसम (40) की मौत हो गई, जबकि पति सुमेर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरियाणा के जनपद करनाल के गांव बीजना निवासी सुमेर अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक से जिला मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के गांव जसोई नंगला रिश्तेदारी से आ रहे थे। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव केरटू में उपरिगामी पुल के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमेर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।