फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शहर के बाजारों में लग रहा जाम, ई-रिक्शा पर नहीं लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीपावली के मद्देनजर शहर के मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने का प्रशासनिक प्लान बृहस्पतिवार को भी ध्वस्त नजर आया। गांधी चौक, बड़ा बाजार, धीमानपुरा रोड और आदर्श मंडी रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के बिना रोक-टोक प्रवेश से दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हाल ही में पुलिस प्रशासन ने त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा पर रोक लगाई थी। इसके लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई थी लेकिन योजना पर अमल नहीं हो सका। गांधी चौक, बड़ा बाजार और रेलवे रोड पर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहीं। गांधी चौक के व्यापारी अमन कुमार और पंकज ने बताया कि यदि ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाए और दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था हो तो जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है।
व्यापारियों का कहना है कि दीपावली के दौरान ग्राहकों की भीड़ में जाम की समस्या से न केवल व्यापार प्रभावित होता है, बल्कि लोगों की आवाजाही भी कठिन हो जाती है। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि पुलिस की मदद से प्लान पर सख्ती से अमल कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति दोबारा न बनने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें