शामली। मिशन शक्ति टीम व झिंझाना पुलिस ने लापता किशोर को पानीपत से सकुशल बरामद किया है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र के गांव नौनांगली निवासी योगेंद्र ने अपने पुत्र हिमांशु (14) के गुम हो जाने की तहरीर दी गई थी । पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत झिंझाना पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने लापता हुए किशोर को हरियाणा के जनपद पानीपत से सकुशल बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि किशोर ने बताया कि वह परिजनों से नाराज होकर घर से बिना बताए पानीपत चला गया था। पुलिस ने बरामद किशोर को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
उधर, महिला थाना पुलिस और शक्ति मोबाइल टीम ने बृहस्पतिवार को कॉलेज में जाने वाली छात्राओं के प्रति अभद्र इशारे करने, फब्तियां कसने के आरोपी विजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने महिलाओं व बालिकाओं से अपील की कि अगर उनके साथ कोई अभद्रता, छेड़छाड़ करता है तो उसकी जानकारी तत्काल 1090, 112 या निकटतम थाने की महिला हेल्प डेस्क पर सूचना दें। पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।