फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुबह टहलने गए एमआर की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
बनत के मोहल्ला प्रेम नगर में विलाप करते मृतक के परिजन । संवाद
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बनत बाईपास पर सुबह टहलने गए दवा कंपनी प्रतिनिधि (एमआर) अमरदीप उर्फ मोनू (37) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दवा प्रतिनिधि की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा बनत के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी अमरदीप दवा कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यरत थे। रोज की तरह वे बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे टहलने के लिए गए थे। वह कस्बा बनत से लिंक मार्ग होते हुए बाईपास पर पहुंचे। बाईपास पर लिंक मार्ग से शामली की तरफ थोड़ी दूर चले थे कि पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को सूचना दी।
दवा प्रतिनिधि की मौत की सूचना पर परिजनों में गम का माहौल बन गया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़े थे और घर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके छोटे भाई सन्नी मानेसर में एक कंपनी में इंजीनियर हैं, जबकि तीसरे नंबर के भाई आकाश मेडिकल स्टोर चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें