फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार रूटों पर 18 अक्तूबर से बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बसों के फेरे से बढ़ने से दिवाली व भैयादूज पर लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिवाली व भैयादूज पर्व को लेकर परिवहन निगम ने कोताना, टांडा, अमीनगर सराय, छपरौली रूट पर 18 अक्तूबर से बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
दिवाली से भैयादूज तक चलने वाली पर्वों की कड़ी को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 18 अक्तूबर से कोताना, टांडा, अमीनगर सराय, छपरौली रूट पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का मानना है कि स्थानीय रूट पर समय पर यात्रियों को बसें नहीं मिलने से डग्गामार वाहनों में सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन बढ़े फेरों का संचालन दिवाली से तीन दिन बाद तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक चालकों व परिचालकों की छुट्टी भी रद्द की गई है। नियम के विरुद्ध जो ड्यूटी से अनुपस्थित रहेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। नियमित ड्यूटी करने वाले चालकों व परिचालकों को अलग से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
दिवाली व भैयादूज पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए चार रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जिनका संचालन दिवाली के तीन बाद तक जारी रहेगा। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें