फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मोबाइल छीनने के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हाे गए। पुलिस का कहना है कि दोनों मोबाइल छीनने की घटना में वांछित थे। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे, कारतूस और छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम को बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी इस्तकार से शहर में विजय चौक के निकट बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया था। इस घटना की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
बुधवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल छीनने के आरोपी मोहल्ला पंसारियान शामली निवासी महताब व साकिर उर्फ मोनू मेरठ की तरफ बाइक से जा रहे हैं। काबड़ौत पुल से पहले गांव बरलाजट के सामने पुलिस ने दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए गांव झाल की तरफ जाने वाली चकरोड से भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा किया और जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया। एएसपी ने बताया कि महताब पर 10 और सारिक पर 13 मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें