फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में एक टैक्सी चालक स्वर्ण सिंह की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आकर टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रामपुर जनपद के बिलासपुर निवासी 50 वर्षीय स्वर्ण सिंह टैक्सी चालक था। वह सोमवार की रात यात्रियों को ऋषिकेश छोड़कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह थानाभवन क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी टैक्सी में टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।

हादसे में स्वर्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थानाभवन सीएचसी भिजवाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें