फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुवैत में थानाभवन के युवकों के साथ मारपीट, एसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नगर के रहने वाले युवक को कस्बे के ही आरोपियों ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर कुवैत भेज दिया, लेकिन वहां पर कोई वीजा न मिलने पर जब पीड़ित ने आरोपियों से वीजा दिलाने की मांग की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मामले को लेकर एसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन


थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती, बंदागढ़ निवासी नसीम ने एसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि करीब तीन माह पूर्व कस्बा निवासी दो आरोपियों ने नौकरी पर भेजने के नाम पर मोटी रकम लेकर उसके पुत्र शाकिर व पड़ोसी सलीम को कुवैत भेज दिया था, जबकि कुवैत में दोनों युवकों को वीजा नहीं दिया गया। आरोप है कि पीड़ित के पुत्र शाकिर व सलीम के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें