फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ने के ओवरलोड ट्रक में उलझकर विद्युत तार टूटा, बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कांधला बस स्टैंड के पास मंगलवार की देर रात गन्ने के ओवरलोड ट्रक में उलझकर विद्युत तार टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से 11 वर्षीय कक्षा चार के छात्र मोहम्मद जीशान की मौत हो गई। छात्र की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब नौ बजे मोहल्ला दरबार खुर्द गुलशन नगर निवासी चिनाई मिस्त्री मोहम्मद शाहिद का 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जीशान कांधला बस स्टैंड के पास सामान लेने गया था। इस दौरान वहां पर एक गन्ने का ओवरलोड ट्रक गुजर रहा था। ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन ट्रक के गन्नों में उलझकर टूट कर गिर गई। इस दौरान वहां से गुजर रहा मोहम्मद जीशान विद्युत तार की चपेट में आ गया। बिजली का तेज करंट लगने से बालक उछलकर सड़क किनारे नाले में जाकर गिर गया। आसपास के लोगों ने करंट से झुलसे बालक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उसके तीन बेटों में यह दूसरे नंबर का था। वह चिनाई मजदूरी का काम करके परिवार का पेट पालता है। उधर हादसे के बाद गन्ने का ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर मौके से भाग गया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक कब्जे में है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों पर कसा जाए शिकंजा
कस्बे के बशीर खान, वकीस्व सईद अहमद का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण आए दिन जिले में हादसे हो रहे हैं। ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने को पुलिस और परिवहन विभाग को अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें