फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदीनगर थाने का मुंशी और बिनौली में स्वास्थ्य कर्मी सहित छह पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में संक्रमण कोरोना योद्धाओं को भी चपेट में ले रहा है। चांदीनगर थाने का मुंशी और बिनौली सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी सहित छह पॉजिटिव मिले हैं। थाने और सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया। बुढ़ेड़ा गांव निवासी और बड़ौत के एक नर्सिंग होम का कंपाउंडर संक्रमित मिलने के बाद गांव की गलियों को सील कर दिया गया है। जिले का कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 177 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। चांदीनगर थाने के एसआई की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है, अब थाने के कार्यालय में तैनात मुंशी पॉजिटिव मिला है। संक्रमण का दूसरा मामला सामने आने के बाद एहतियात बढ़ा दी गई है। बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। बृहस्पतिवार को सैनिटाइज अभियान चलाया गया। यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। बिनौली थाने की बैरक में रहे डायल 112 के सिपाही बुधवार को पॉजिटिव मिलने के बाद थाने में तैनात 45 पुलिसकर्मियों के सैंपल भी लिए गए हैं। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि चार संक्रमितों की रिपोर्ट बुधवार देर रात मिली है और दो संक्रमित बृहस्पतिवार का मिले हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि बड़ौत के एक अस्पताल में कंपाउंडर बुढ़ेड़ा गांव निवासी भी पॉजिटिव मिला है।
54 सैंपल लिए, 350 को किया होम क्वारंटीन
बड़ौत। नगर में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक साथ 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। दो केस त्रिलोक मार्केट, चार केस गुराना रोड, तीन केस कश्यप चौपाल व दो केस गांधी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मिले है। बृहस्पतिवार की सुबह सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार के नेतृत्व में 14 टीमों का गठन किया गया। टीमों ने संक्रमित एरिया मेें पहुंचकर 350 लोगों को होम क्वारंटीन किया और 54 लोगों के सैंपल लिए। कोतवाल अजय शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संक्रमित एरिया की गलियाें को सील किया। सीलबंद गलियों से कोई आवाजाही ना हो, इसके लिए एक-एक पुलिस कर्मी के अलावा होमगार्ड व चौकीदारों की भी ड्यूटी लगायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें