एशिया कप के भारत-पाकिस्तान का फाइनल मैच में पाकिस्तान बल्लेबाज का विकेट गिरने के बाद बागपत के स
एशिया कप के फाइनल में भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया
-भारत और पाकिस्तान का मैच शुरू होते ही बाजार में छा गया था सन्नाटा, जीत होने पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान पर भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। उन्होंने आतिशबाजी कर भारत की जीत का जश्न मनाया। इनके साथ रामलीला मंचन में भी भारत की जीत की खुशी मनाई गई।
एशिया कप का फाइनल मुकाबला शुरू होते ही बाजार में आवाजाही कम हो गई और क्रिकेट प्रेमी टेलीविजन पर क्रिकेट मैच देखने लगे। फाइनल मुकाबले की पहली पारी में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी होने पर क्रिकेट प्रेमी मायूस हो गए और फिर विकेट गिरने पर खुशी मनाने लगे। इसके बाद लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगातार विकेट गिरने पर क्रिकेट प्रेमी मायूस हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा की शानदार पारी टीम ने जीत हासिल की। इस पर क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। खुशी मनाने वालों में क्रिकेट प्रेमी अरूण पंवार, अमरजीत ठाकुर, दीपक कौशिक, मोहित जैन, गुड्डू उपाध्याय, शुभम चौहान समेत अन्य शामिल रहे।