फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लव मोहम्मद के नाम पर हंगामा मुनासिब नहीं : कासमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। जुमे के दिन ख़ुत्बे से पहले कूबा मस्जिद में लोगों को समझाते हुए मुफ़्ती आस मोहम्मद कासमी ने कहा कि मुसलमान किसी भी तरह के बहकावे से बचें। आई लव मोहम्मद के नाम पर हंगामा मुनासिब नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोग सच्चे आशिक ए रसूल हैं तो नबी की बातों पर अमल करें। उन्होंने फ़रमाया कि हमें नबी पाक से मोहब्बत का इज़हार उनकी सुन्नतों पर अमल करके करना चाहिए, न कि सड़कों पर जुलूस और जलसा करके। यह एक मुसलमान के लिए किसी भी तरह से मुनासिब नहीं है। झूठ, छल, कपट, फरेब, धोखाधड़ी व चालबाजी से दूर रहकर पांचों वक्त की नमाज पढ़ें। कुर्ता और टखनों से ऊपर पायजामा पहनें।
विज्ञापन




जुमे की नमाज के दौरान पुलिस रही सतर्क

खतौली। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने नगर में गश्त कर सतर्कता बरती। नमाज के दौरान जानसठ तिराहा, बुढ़ाना तिराहा, ढाकन चौक आदि स्थानों पर पुलिस मौजूद रही। सीओ राम आशीष यादव ने पुलिस बल के साथ बिद्दीबाड़ा बाजार, बड़ा बाजार, जीटी रोड समेत नगर के विभिन्न मोहल्लों में गश्त किया। त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें