फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वर्ग विशेष के युवकों ने मारपीट कर किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने पीछा कर युवक को छुड़ाया, मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। हरियाणा के घसौली में ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार रोहित का वर्ग विशेष के युवकों ने मारपीट कर अपहरण कर लिया। पुलिस ने पीछा कर युवक को बचाया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बड़ौत की चौधरान पट्टी में रहने वाले रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह पानीपत जिले के घसौली में ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे ही ओढ़ापुर-चौबली मार्ग पर पहुंचा तो कार सवार युवकों से साइड लगने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि कार सवार वसीम, शहजाद, सलमान, नसीम और चार-पांच अज्ञात युवकों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने डायल-112 पर फोन किया तो गाड़ी में डालकर उसका अपहरण कर ले जाने लगे। पुलिस ने पीछा कर उसे बचाया। सीओ सवि रतन गौतम का कहना है कि आरोपी वसीम निवासी ओढ़ापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें