फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की खुदाई में पाइप लाइन टूटी, पेयजल के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के समीप स्थित मेरठ-बागपत मार्ग पर खोदाई के दौरान पाइप लाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पाइप लाइन जोड़कर पेयजल आपूर्ति बहाली की मांग की है।
विज्ञापन

समाजसेवी अनिल गांधी ने बताया कि सडक़ निर्माण के लिए खोदाई होने से रविवार को पेयजल लाइन का पाइप टूट गया था। इससे मोहल्ले में पेयजल सप्लाई बंद है। दो दिन से मोहल्ले के लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए नागरिक दूसरे मोहल्ले से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत से शीघ्र पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा का कहना है कि मोहल्ले में पानी का टैंकर लगा दिया है। पाइप लाइन को जल्द ठीक कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें