फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने चप्पलों से उतारा शराबी जेठ का नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शराब पीकर आए दिन घर में गाली-गलौज करने वाले शराबी जेठ को परिवार की दो महिलाओं ने सोमवार को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा।
विज्ञापन

छपरौली चुंगी के समीप निवासी एक व्यक्ति नशे में धुत होकर घर में छोटे दो भाइयों की पत्नियों से गाली-गलौज कर रहा था। वह ऐसा आए दिन करता है। शराबी की पत्नी भी परेशान हो चली थी। रविवार को भी शराबी व्यक्ति ने घर में दोनों छोटे भाइयों की पत्नियों से गाली-गलौज कर दी। दोनों छोटे भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे। गाली-गलौज से तंग दोनों महिलाएं आग बबूला हो गईं। उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने आरोपी जेठ को दौड़ा-दौड़कर चप्पलों से पीटा। शोर सुनकर भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन शराबी को किसी ने नहीं छ़ुड़ाया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से मारपीट की वीडियो बना ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि मामला जानकारी मेें नहीं आया है। यदि शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें