फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यहां भी 20 से ज्यादा मकानों में आईं दरारें, दहशत में पलायन कर रहे लोग, सामने आई ये बड़ी वजह

Wed, 11 Jan 2023 07:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

UP News : अब यहां भी 20 से ज्यादा मकानों में दरारें आ गईं हैं। यहां के लोग दहशत में पलायन कर रहे हैं। वहीं शुरुआती जांच में यह बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
मकानों में आईं दरारें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जमीन धंसने लगी, जिससे करीब 25 मकानों में दरारें आ गई हैं। वहां कई मकान पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं, जिससे लोगों ने दहशत में पलायन भी शुरू कर दिया है। गैस पाइप लाइन दबाने के बाद पेयजल लाइनों के लीक होने से पानी के रिसाव को जमीन धंसने का कारण माना जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी अब गलियों को उखाड़कर जांच में जुटे हैं, जिससे जमीन धंसने का सही कारण पता लग सके।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा मोहल्ले में चेयरमैन पवन गुप्ता वाली गली और उसके पास ही दूसरी गली में कुछ समय पहले मकानों में दरार आने पर लोगों ने उनको ठीक करा लिया था। अब वहां जमीन धंसनी शुरू हो गई और मकानों में काफी बड़ी दरार हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: छाया रहा घना कोहरा, सर्दी से नहीं राहत, दिल्ली रोड पर सड़क धंसने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन पवन गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता, पूर्व चेयरमैन के भाई राजीव गुप्ता, नरेश, नरेश शर्मा प्रिंसिपल, पवन कश्यप, प्रदीप कश्यप, जय किशन कश्यप, पवन गुप्ता, चरणजीत खट्टर, विवेक शर्मा, सतप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा समेत करीब 25 लोगों के मकानों का फर्श धंसने के साथ ही दरार आई हैं। जिससे लोग अपना सामान बांधकर अन्य जगह मकान किराए पर लेकर रहने जाने लगे हैं। वहीं आसपास के जिन मकानों में अभी दरार नहीं आई है, उनकी भी चिंता बढ़ गई है और उनमें भी दहशत हो गई है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur News: पैसा हड़पने के मामले में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें