खेकड़ा। नगर स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में परीक्षा फार्म जमा करने के लिए दिनभर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
बीए और बीएससी के परीक्षा फार्म जमा करने की मंगलवार को अंतिम तिथि थी। इसके चलते नगर स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन जमा करने के लिए सुबह दस बजे छात्र-छात्राओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण फार्म जमा होने में काफी समय लगा। इस दौरान कई बार सर्वर डाउन रहा। फार्म जमा करने के लिए दोपहर बाद तक परीक्षार्थियों की कतार लगी रही। भारी भीड़ के चलते सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने कॉलेज में पह़ुंचकर व्यवस्था संभाली। दिन भर पुलिस की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने अपने फार्म जमा किए। कॉलेज प्राचार्य सुनील तोमर ने बताया कि अंतिम तिथि होने के कारण फार्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ रही। पुलिस के सहयोग से फार्म शांतिपूर्वक जमा कराए गए।