खेकड़ा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से पूर्व ब्लाक क्षेत्र में संपूर्ण आबादी को वैक्सीनेशन करने के उद्देश्य से सोमवार को क्षेत्र के गांव रटौल में कोविड वैक्सीनेशन होगा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन के लाभ बताए।
सोमवार को गांव रटौल में वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रटौल में भ्रमण कर लोगों को वैक्सीन के फायदे गिनाए। इस दौरान धर्मगुरु, मौलवी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रभावशाली व्यक्ति शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में ऐसे स्थानों की पहचान करवा रहे हैं। जहां लोग कम संख्या में वैक्सीनेशन करा रहे हैं। जल्द ही उन क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।