फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ उसी के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पता चलने पर आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के लोग अंदर थे। तभी बच्ची के चचेरे भाई ने उसे टॉफी खिलाने का लालच दिया और बराबर में ही एक सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी भाग निकला। काफी तलाश करने पर परिजनों को बच्ची का पता चला। इसके बाद आरोपी को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
महिला की जली लाश मिलने से सनसनी
बड़ौत। अलावलपुर गांव मेें शनिवार की तड़के एक अज्ञात महिला की जली लाश मिलने से सनसनी फैली गई। सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा मौके पर पहुंचे और महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें