फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर एवं फिरोजपुर में कोरोना पॉजिटीव मरीज मिलने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर एवं फिरोजपुर में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। संक्रमण के डर के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। दोनों गांव के प्रधानों ने डीएम से हस्तक्षेप गांव को सैनिटाइज कराने और हर ग्रामीण की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में 26 जून को एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद सभी को पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया । साथ ही गांव फिरोजपुर में भी 26 जून को एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली । फिरोजपुर गांव में दिल्ली अस्पताल के एक गार्ड के परिवार के छह लोगों सहित 7 लोग पहले ही कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। दोनों गांव के ग्रामीण कोरोना संक्रमण के चलते दहशत में हैं। अधिकांश लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। दोनों गांव के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही अन्य ग्रामीणों के भी कोरोना जांच के लिए सैंपल कराने की मांग की। दूसरी तरफ कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया कि दोनों गांवों को जल्दी ही सैनिटाइज कराने के साथ ही ग्रामीणों के कोरोना जांच के लिए सैंपल भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें