फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासन ने मतदान केंद्रों के साथ-साथ मतगणना स्थल भी निर्धारित कर दिए हैं। जिले में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक मतगणना केंद्र निर्धारित किया गया है। 19 अप्रैल को चुनाव के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को मतगणना केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। सभी मतगणना केंद्रों पर पुलिस बल की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 19 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 502 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है और तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। जिले में मतगणना के लिए छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 19 अप्रैल को चुनाव के तुरंत बाद पुलिस बल की निगरानी में मतपेटियों को मतगणना केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा और केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिले में मतगणना के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर एक केंद्र निर्धारित किया गया है। बागपत ब्लॉक में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, पिलाना ब्लॉक में आर्यभट्ट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी डौला, बड़ौत ब्लॉक में कालिंदी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, छपरौली ब्लॉक में मिनर्वा स्कूल ख्वाजा नंगला, बिनौली ब्लॉक में सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, खेकड़ा ब्लॉक में महामना मालवीय इंटर कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया है। चुनाव के उपरांत पुलिस अभिरक्षा में केंद्रों पर मतपेटियों को कक्ष में सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें