फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों में विसंगति मिलने वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
11 शिक्षकों ने कराई काउंसिलिंग, आज जारी होंगे नियुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में 13 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई, जबकि पूर्व में अनुपस्थित रहने वाले 12 प्रशिक्षुओं ने काउंसिलिंग में भाग नहीं लिया। शनिवार को शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत 31277 शिक्षकों की प्रथम सूची में जिले को 98 शिक्षक मिले थे। इनमें से 85 प्रशिक्षु शिक्षकों ने काउंसिलिंग में भाग लिया था, जबकि 13 अनुपस्थित रहे थे। दस शिक्षकों के प्रमाण पत्रों में विसंगति मिली थी। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में पूर्व में अनुपस्थित रहने वाले व जांच के दौरान प्रमाण पत्रों में विसंगति मिलने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई गई। इनमें से पूर्व में अनुपस्थित रहने वाले एक व विसंगति मिलने वाले दस प्रशिक्षुओं ने काउंसिलिंग में भाग लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व में प्रमाण पत्रों में विसंगति मिलने वाले व एक अनुपस्थित प्रशिक्षु शिक्षक ने काउंसिलिंग में भाग लिया। शनिवार को काउंसिलिंग कराने वाले 11 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें