फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था समय से गुणवत्तापूर्ण करें निर्माण कार्य : देवराज

विज्ञापन
बागपत के खट्टाप्रहलादपुर गांव में गौशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी एम देवराज सिंह व डीएम शक? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ऊर्जा निगम के सचिव एम देवराज ने विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जिले को पांचवां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नोडल अधिकारी ऊर्जा निगम के सचिव एम देवराज ने विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थाओं को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को रोजगार परक योजनाओं का अधिक से अधिक पात्रों को लाभ देने के निर्देश दिए। डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने व निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के लिए कहा। नोडल अधिकारी को आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों में 160 में 159 अंक मिले। इस आधार पर प्रदेश में जिले ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत कैंपों के माध्यम से डोर टू डोर गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कहा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मनरेगा योजना के अंतर्गत सिल्ट सफाई कराने व टेल तक पानी पहुंचाने, चौगामा नहर की समस्या के निस्तारण के लिए शासन को अवगत कराकर किसानों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को डिमांड मंगाकर बिजली भुगतान कराने और जिन स्कूलों में विद्युत कनेक्शन नहीं है, उनके कनेक्शन लेने के लिए विद्युत खंड को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पाठ्य पुस्तकों व यूनिफार्म का शत-प्रतिशत वितरण करा दिया गया है। यूनिफार्म सिलने में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रदेश में प्रथम स्थान रहा है। नोडल अधिकारी ने बीएसए को बच्चों को जूता, मोजा बैग का वितरण कराने व जिन स्कूलों में एकल अध्यापक हैं, उनमें अध्यापकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिले के 20 विद्यालयों में शिक्षा मित्र ही कार्यरत हैं, ऐसे विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति की जाएं। नोडल अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी की नई सड़कों की समीक्षा करते हुए कहा कि चार सड़कों का लक्ष्य था, इनमें दो सड़के पूरी हो चुकी है और दो निर्माणाधीन है। डीपीआरओ को ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय व पंचायत घर बनाने व खराब हैंडपंप का रिबोर कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत 29 पेयजल योजना में से 18 पूर्ण हो गई हैं और 11 योजना निर्माणाधीन है। नोडल अधिकारी ने शेष 11 योजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने शादी अनुदान योजना में 198 आवेदन पत्र के सापेक्ष 28 का निस्तारण होने व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लोन स्वीकृत होने के बाद भी वितरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की।
नोडल अधिकारी ने कर-करेत्तर राजस्व संग्रह नगर विकास वसूली एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों को राजस्व वसूली में लापरवाही ना बरतने व लक्ष्य के आधार पर वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण के लिए मास्क व दो गज की दूरी का अनुपालन कर प्रचार-प्रसार कर धार्मिक स्थलों से भी लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 अस्पतालों में गीजर, कंबल, मनोरंजन, टीवी, पुस्तक उपन्यास, साहित्य की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कानून व्यवस्था की समीक्षा में अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम शकुंतला गौतम, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार, डीडीओ हुबलाल सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सारथी हॉल और गोशाला का निरीक्षण किया
बागपत/चांदीनगर। नोडल अधिकारी एम देवराज ने शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय के पास एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे सारथी हाल का निरीक्षण किया। शेड बनवाने, टाइल्स लगवाने और विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खट्टा प्रह्लादपुर गांव की गौसंरक्षण केंद्र के निरीक्षण में पशुओं की देखभाल करने व चारे की सही व्यवस्था के निर्देश दिए। खैला गांव में लोगों की समस्या को सुना और ग्राम पंचायत का लेखा जोखा देखा। आंगनबाड़ी केन्द्र, टीकाकरण, सरकार द्वारा बेटियों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्राइमरी पाठशाला में टाइल्स लगवाने और दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। ग्रामीण महक सिंह ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ न मिलने के बारे में बताया। डीएम शकुंतला गौतम ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी मौजूद रहे। इसके अलावा खैला में ही रात्रि चौपाल लगाकर भी लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें