अंतर जनपदीय तबादले के लिए काउंसलिंग तीन फरवरी से
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादले के लिए काउंसलिंग तीन फरवरी से शुरू होगी। यह जानकारी बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि अंतर जनपदीय काउंसलिंग में तीन फरवरी को बड़ौत, बिनौली और छपरौली विकास खंड के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। जबकि चार को बागपत, खेकड़ा और पिलाना विकास खंड की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग बीएसए कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
-----------
आसान किश्त योजना के पंजीकरण 29 तक
बागपत। आसान किश्त योजना के पंजीकरण की तिथि अब 29 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। किसानों को 31 जनवरी तक के बिलों में मूल धनराशि अधिकतम छह किश्तों में दे सकेंगे। प्रत्येक किश्त 15 सौ रुपये की होगी।