फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फार्मेसी कोर्स में एडमिशन के लिए कराई गई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन पाॅलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को फार्मेसी कोर्स की 700 से अधिक सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग हुई। साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ अजय त्यागी ने बताया कि फार्मेसी के बीफार्मा व डीफार्मा कोर्स में एडमिशन के लिए पहले प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई गई। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी ही काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं। मंगलवार को कॉलेज में दूसरे चरण की काउंसलिंग कराई गई। साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच भी की गई। बताया कि तीसरे चरण की काउंसलिंग आठ से 12 अक्तूबर तक की जाएगी। 13 अक्तूबर को सीट अलॉट की जाएगी। 14 से 17 अक्तूबर तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकते हैं। चौथे चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 से 23 अक्तूबर तक चलेगी। 24 अक्तूबर को सीट अलॉट की जाएगी और 25 से 29 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने का समय होगा। जिले के कॉलेजों में 700 से अधिक सीटें है, जिनके भरने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें