फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सभासदों ने मानदेय और वाइस चेयरमैन का पद बहाल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते सभासद। स्रोत:सभासद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका के सभासद सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने सभासदों का मानदेय, वाइस चेयरमैन का पद बहाल करने, वार्षिक विकास निधि 35 लाख रुपये करने सहित 10 सूत्रीय मांग का ज्ञापन डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। इनको जल्द पूरा करने की मांग की।
बागपत नगर पालिका के सभासद भवीचंद, संजय रूहेला, सहदेव, मोंटी चौहान ने बताया कि पिछले कई साल से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उनकी मांग सभासदों को हर माह 15 हजार रुपये मानदेय देने, वार्षिक विकास निधि की 35 लाख रुपये की योजना बनाने, निकाय में वाइस चेयरमैन व डिप्टी मेयर का पद बहाल करने, मेयर व चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नियम लागू कराने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा सभासदों के आकस्मिक निधन पर आश्रितों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, बस व ट्रेन में यात्रा करने के लिए पास बनवाने, एक लाख रुपये तक का विकास कार्य कराने के लिए सभासदों को स्वतंत्र अधिकार देने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन डीएम अस्मिता लाल को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। इस दौरान रूकसार, बिजेंद्र कुमार, राजवीर, महबूब राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें