फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जाएगा हार, आइए आज करें सोशल प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आइए... आज जनता कर्फ्यू लगाएं। कोरोना वायरस से से छिड़ी जंग में आप अपने घर में रहकर देश का साथ दे सकते हैं। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करें। सबसे जरूरी बात यह है कि घबराने की जरूरत नहीं है, सिर्फ जागरूक रहना है।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। मौसम के बदलते मिजाज से होने वाली मामूली समस्याओं को कोरोना वायरस से न जोड़ें। अस्पताल और इमरजेंसी सेवाओं में तभी कॉल करें, जब बेहद जरूरी हो। क्योंकि इन सेवाओं की जरूरत सबसे पहले पीड़ितों को होती है। किसी भी हेल्पलाइन सेवा पर अनावश्यक कॉल न करें। राहत कार्य में जुटे कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के समय की कीमत को समझें। इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरी चीज एहतियात है। कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए सोशल प्रहार सबसे बड़ा हथियार है। चेन टूट जाएगी तो संदिग्ध और पीड़ितों की संख्या कम होगी और देश खतरे से बाहर हो जाएगा। इसलिए, आज सबको मिलकर कोरोना वायरस पर सोशल प्रहार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें