फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों पर नहीं जवानों पर झपट रहा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

- जिले में अब तक मिले 2038 मामलों में 21 से 40 साल तक के 982 मामले
- 60 साल की उम्र से अधिक के सिर्फ 165 मामले ही सामने आए
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 2038 मामले सामने आ चुके हैं। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है। मगर, जिले में चौंकाने वाली बात यह है कि युवा ही सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में 21 से 40 साल तक की उम्र के सबसे ज्यादा 982 मामले सामने आए हैं। जबकि इस उम्र में इम्यूनिटी को सबसे बेहतर माना जाता है। जवानों के अधिक संक्रमित होने की पहली लापरवाही नजर आ रही हैं। इसके अलावा दूसरी वजह यह भी है कि इसी उम्र के लोग सबसे ज्यादा घरों से बाहर निकलते हैं। इसी उम्र के नौकरीपेशा अधिक है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमण अपनी चपेट में ले रहा है।
किस उम्र के मिले कितने मरीज
उम्र संक्रमित
0-10 74
11-20 287
21-40 982
41-60 530
60 से ऊपर 165
मरने वालों में बीमार बुजुर्ग अधिक
बागपत। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 60 साल से अधिक की उम्र के 15 लोग शामिल हैं। इनमें अधिकतर ऐसे हैं, जो गंभीर बीमारियां से पीड़ित थे और कोरोना संक्रमण से बचाव नहीं कर सकें।
विज्ञापन

सिर्फ एक बच्चे की हुई मौत
बागपत। कोरोना का अब तक का आंकड़ा देखें तो शून्य से लेकर 10 साल तक की उम्र के 74 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें नौ माह के एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि 73 ठीक हो गए। नौ माह का बच्चा भी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़िता था।
किसने क्या कहा
- सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि एहतियात बरतकर ही संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। जवान उम्र के लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंस और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनना चाहिए।
विज्ञापन

- डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह का कहना है कि युवा कई बार लापरवाही बरतकर संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाना अनिवार्य है। युवाओं की जिम्मेदारी भी सबसे अधिक बनती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें