बड़ौत ब्लाक में खाली पड़ी कुर्सी।
- फोटो : BARAUT
कोरोना वायरस का खौफ, खाली पड़े सरकारी दफ्तर
बड़ौत। कोरोना के बढ़ते प्रकोप का असर अब सरकारी दफ्तरों पर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली।
लोग वायरस से बचने के लिए अब घरों में ज्यादा समय बीता रहे हैं। यहीं कारण है कि सरकारी दफ्तरों में भीड़ कम हो गई है। बृहस्पतिवार को जब अमर उजाला टीम ने इसकी पड़ताल की तो बावली रोड स्थित खंड विकास मुख्यालय, सिंचाई विभाग सहित बिजली के दफ्तरों में अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते दिखे। इस संबंध में बीडीओ राहुल वर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है। सचिवों सहित विभागीय कर्मचारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए जा चुके है। उन्होंने माना कि कुछ दिनों से फरियादियों की संख्या कम हुई है।
दूसरे दिन भी लोगों को किया जागरूक
बड़ौत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी बाजार पुलिस चौकी पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आसपास साफ-सफाई रखने, सेनेटाइजर से हाथ धोने व खांसी या जुकाम की शिकायत पर रुमाल का प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग करने की हिदायत दी। इस अवसर पर जिला संयोजक अंकुर चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी शर्मा व नगर मंत्री अक्षय भारद्वाज नगर अध्यक्ष दीपक चौधरी, नगर मंत्री अक्षय भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी शर्मा, विशाल अहलावत, नगर सहमंत्री राशि भारद्वाज, अक्षय, अनु सोलंकी, आसमा आदि छात्र मौजूद रहे।