फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया से लौटे युवक को तलाश कर लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया से लौटे युवक को तलाश कर लिया सैंपल
विज्ञापन

बागपत। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। अब तक जांच कराने नहीं पहुंचे मलेशिया से लौटे युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तलाश कर लिया। युवक को जिला अस्पताल लाकर जांच कराई सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सैंपल लिया। युवक को मामूली खांसी हैं। एहतियात के तौर पर निगरानी की जा रही है।
बड़ौत क्षेत्र के एक कस्बे का युवक वर्ष 2016 से मलेशिया में गया हुआ। 29 फरवरी को युवक स्वदेश लौटा । एयरपोर्ट पर उसकी जांच की। इसके बाद उसे घर भेजा। स्वास्थ्य विभाग उसी दिन से इस युवक को तलाश कर रहा था, लेकिन जानकारी नहीं मिल पा रही थी। रविवार की रात में शासन को वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को युवक के बारे में सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गांव पहुंची और सुरक्षा के तौर पर उसे जांच के लिए जिला अस्पताल ले आई और उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका नमूना जांच के लिए दिल्ली भेजा। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि युवक 29 फरवरी को मलेशिया से लौटा, विभाग लगातार युवक को तलाश कर रहा था। उसे हल्की सी खांसी है, फिर भी सुरक्षा के तौर पर उसका नमूना भरकर जांच के लिए दिल्ली भेजा। युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन

कई दिनों की जा रही थी तलाश
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले कई दिन से युवक की तलाश में लगी हुई थी। सोमवार को टीम को युवक की लोकेशन मिली तो विभाग की टीम ने युवक का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें