फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के लिए गए कोरोना सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मवीं कला गांव में ग्राम प्रधान संजय चौधरी ने शनिवार को स्वास्थ्य कैंप लगाया। इसमें बाहर से आए प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहर से आए चार लोगों के कोरोना सैंपल लिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संजय चौधरी ने शिविर का उद्घाटन किया। इसमें डॉ. आकाश चौधरी, डॉ. विरेंद्र राणा, रामपाल, एएनएम अनीता वर्मा, आशा अलका, अर्पना, कविता, मीनू, बबीता, आशा संगनी बबली ने लोगों की जांच की। चार लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजे । इनके अलावा गांव के अन्य लोगों के खून की जांच, सांस, बुखार, खांसी की जांच कर दवा दी। ग्राम प्रधान संजय ने ग्रामीणों को घर से बाहर निकलते समय मॉस्क का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी पर रहने की सलाह दी। इसमें अक्षित उज्ज्वल, बलराम, सतेंद्र मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें