फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड बांटे हजार, 50 को चुनना बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगातार बदलती गाइड लाइन ने शादी समारोह वाले परिवारों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। इनमें कई ऐसे परिवार हैं जो गाइड लाइन से पहले ही शादी समारोह के लिए एक हजार लोगों को कार्ड बांटे चुके हैं। जबकि नई गाइड लाइन में अब केवल 50 लोग ही शादी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

देश व राज्य में कोरोना की दूसरी लहर को बढ़ने से रोकने के लिए लगातार गाइड लाइन बदली जा रही हैं। शादी समारोह में पहले जहां 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति थी। फिर यह संख्या 100 और अब 50 कर दी। वहीं ऐसे भी कई परिवार हैं जो शादी समारोह के लिए पांच सौ से एक हजार तक कार्ड बांट चुके हैं। ऐसे परिवारों के लिए अब बदली हुई गाइड लाइन के मुताबिक एक हजार में से 50 मेहमानों को शॉर्ट लिस्ट करना सिरदर्द बन गया है। चार मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे एक युवक ने बताया कि कोरोना के कारण हालात इतनी जल्दी खराब हो जाएंगे। इसका अंदाजा नहीं था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से परिचित और मित्रों को कोरोना के मद्देनजर समारोह को सीमित करने की सूचना देने पर विचार कर रहे हैं। ताकि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही कम ही लोग समारोह में शामिल हो। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार ने बताया कि कोविड-19 की नई गाइड लाइन में 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। जबकि खुले में 100 बरातियों को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में निगरानी के लिए कहा है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
ग्रामीण क्षेत्र की शादियों में जुट रही भीड़
बड़ौत। जिला प्रशासन शादी समारोह पर नजर रखने की बात कह रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। इसमें कोविड-19 की गाइड लाइन का भी कोई अनुपालन नहीं हो रहा है। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मई में ये हैं शादियों के मुहूर्त
बड़ौत। पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि आगामी मई माह में शादी के करीब दस से ग्यारह मुहूर्त हैं। इनमें 2, 4, 7, 8, 21, 22, 23, 24, 26, 29 और 31 मई शामिल है। महामारी के चलते लगातार बदल रही परिस्थितियों के मद्देनजर लोग शादी समारोह को जल्द करने पर बल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें