फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन से ऋषिकेश एम्स में था भर्ती
विज्ञापन

बेटे व रिश्तेदार में भी हुई कोरोना की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा के किसान की ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने परिजनों को शव देने से इंकार कर दिया। शव का परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। उधर, जांच के दौरान किसान के पुत्र और एक रिश्तेदार में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

किसान के परिजनों ने बताया कि दस दिन पूर्व गुर्दे में इंफेक्शन होने पर उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान किसान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। दोबारा जांच में भी मृतक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना पर परिजन शव लेने के लिए अस्पताल पहुँचे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चिकित्सकों ने शव देने से इंकार कर दिया। परिजनों की मौजूदगी में अस्पताल में किसान दाह संस्कार किया गया। उधर, अस्पताल में किसान की देखभाल कर रहा उसका पुत्र व एक रिश्तेदार की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें