फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ा कोरोना, जिले के चार हजार लोगों की निगरानी बढ़ाई

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, मेरठ और मुजफ्फरनगर आवागमन करने वालों पर नजर
विज्ञापन

- डीएम शकुंतला गौतम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली में दोबारा कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। जिले से रोजाना अन्य जिलों और राज्यों में आवागमन कर रहे लोगों की निगरानी की जा रही है। करीब चार हजार लोग रोजाना हरियाणा, दिल्ली और आसपास के अन्य जिलों में आवागमन करते हैं। इनके परिवारों की रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। आशा और एएनएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह निगरानी करें। अगर किसी परिवार में कोई बीमार मिलता है तो स्वास्थ्य विभाग को तुरंत जानकारी उपलब्ध कराएं।
दिल्ली से सबसे ज्यादा आवागमन
बागपत। जिले के लोगों का दिल्ली में सबसे ज्यादा आवागमन है। दिल्ली पुलिस में नौकरी करने वाले ही करीब 400 पुलिसकर्मी आवागमन करते हैं। इसके अलावा निजी कंपनियों में नौकरी और दुकानों पर काम करने वाले भी दिल्ली आते जाते हैं। जिस वजह से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अब तक दो लाख लोगों की जांच
बागपत। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के लिए दो लाख दस हजार लोगों की जांच हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के कारण 25 लोगों की मौत हुई है। रोजाना करीब 1500 टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों और जिलों में आवागमन करने वालों की निगरानी की जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इन लोगों को खुद भी प्रशासन का सहयेाग करना चाहिए। बीमारी की स्थिति में खुद निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच कराएं और जानकारी दें। - शकुंतला गौतम, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें